Redmi Note 11T नाम से भारत में दस्तक दे सकता है पोको M4 Pro 5G ! फीचर्स की होगी बारिश

लम्बे इंतजार के बाद कंपनी ने अपना लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन लांच कर दिया हैं। फीचर्स की बात करे तो, POCO M4 Pro 5G फ़ोन में 6.6 इंच की FHD+ Dot डिस्प्ले के साथ आता हैं। इसमें MediaTek Dimensity 810 का ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया हैं जो 6nm की आर्किटेक्चर पर बना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मैंन कैमरा दिया गया हैं। साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे से लेस हैं।

पोको M4 Pro 5G Specifications:

ड्यूल सिम वाला पोको M4 प्रो 5G एन्ड्रियड 11 पर आधारित MIUI 12.5 को सपोर्ट करता है। फ़ोन में 6.६ इंच की FHD+ Dot डिस्प्ले दी गयी हैं जो 2400×1080 के रेसोलुशन के साथ 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फ़ोन में MediaTek Dimensity 810 का 6nm Octa-कोर CPU है। यह फ़ोन LPDDR4X  की RAM औरUFS 2.2 की स्टोरेज को सपोर्ट करता है। 

यह पोको फ़ोन 64GB और 128GB की स्टोरेज वैरिएंट में आता है। तथा इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता हैं। फ़ोन की आकार की बात करे तो इसकी लम्बाई 163.56mm और चौड़ाई 75.78mm हैं। और इसका वजन 195g हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगा पिक्सेल का main कैमरा दिया गया है। जो 1.8 अपर्चर की साथ हैं। तथा इसमें 8MP का ultra-wide angle कैमरा भी दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल की लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी हैं।

फ़ोन की स्टोरेज 128GB तक दी गयी है। हालाँकि, आप इसे माइक्रो एसडी कार्ड की जरिये 1TB तक बड़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की लिए फ़ोन में 5G, 4G LTE के साथ सतह Bluetooth 5.1 का सपोर्ट भी है। आपको बता दे, यह फ़ोन 5G में 13 बैंड्स को सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।  हालाँकि इसमें AI फेस अनलॉक का फीचर भी शामिल किया गया हैं जिसकी मदद से आप सिर्फ अपने चेहरे की मदद से भी फ़ोन को अनलॉक कर सकते है। 

ऑडियो के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गए हैं। जो एक बेहतरीन स्टीरियो साउंड का अनुभव देता हैं। साथ ही इसमें 3.5mm हैडफ़ोन जैक का सपोर्ट भी है।

इस फ़ोन में 5000mAh बैटरी आती हैं जो 33W प्रो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ फ़ोन में कई सेंसर्स भी मौजूद है।

POCO M4 Pro 5G प्राइस :

जानकारों की माने तो यह फ़ोन भारत में Redmi Note 11T 5G के नाम से लांच हो सकता हैं। अभी भारत में Redmi की Note 11 सीरीज लॉच नहीं हुई हैं तो यह फ़ोन हमे मार्च 2022 तक बाजार में दिख सकता है।

इस फ़ोन की कीमत भारत में 15000 से शुरू हो सकती हैं। हालाँकि, यह फ़ोन 5G को सपोर्ट करता है। तो इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता हैं।